आइसक्रीम स्टिक्स से पेन स्टैंड बनाइये

सुन्दर और आकर्षक पेन स्टैंड अपनी टेबल पर किसे अच्छे नहीं लगते? घर में पड़े किसी पुराने प्लास्टिक के डिब्बे और आइसक्रीम स्टिक्स की मदद से आप चाहें तो बहुत ही सुन्दर पेन स्टैंड बना सकते हैं.
आज इस पोस्ट में मैं बनाना बता रही हूँ एक बहुत ही सुन्दर और आकर्षक बिल्ली की आकृति वाला पेन स्टैंड.
पेन स्टैंड बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
आइसक्रीम स्टिक्स
प्लास्टिक का डिब्बा
कांच की आँखें
पानी वाले रंग
ऊन
पेन स्टैंड बनाने की विधि : विडियो
आइसक्रीम स्टिक्स से पेन स्टैंड बनाने के लिए मेरा विडियो देखिये.
पेन स्टैंड बनाने की विधि विस्तार से:
1. कुछ आइसक्रीम स्टिक्स पर काला रंग कर लीजिये.
2. अब इन आइसक्रीम स्टिक्स को प्लास्टिक के डिब्बे पर तरह खडी चिपका लीजिये. ऐसा करने से बिल्ली के शरीर की संरचना बनेगी.
3. दो आइसक्रीम स्टिक्स को बीच में से आधा कर लीजिये और इन पर भी काला रंग कर लीजिये.
4. अब इन स्टिक्स को तिकोनी आकृति में चिपकाते हुए बिल्ली के कान बनाइये.
5. अब बिल्ली का चेहरा बनाने के लिए 6 आइसक्रीम स्टिक्स पर सफ़ेद रंग कर लीजिये.
6. इनमे से एक स्टिक को काट कर दोनों हिस्सों को आधे से थोडा छोटा कर लीजिये.
7. इन्हें कानों के निचले हिस्से को ढकते हुए आड़ा चिपका लीजिये.
8. अब एक और सफ़ेद स्टिक को इन स्टिक्स से थोडा बड़ा काट लीजिये, और पहले वाली स्टिक्स के नीचे आड़ा चिपका दीजिये.
9. अब एक साबुत सफ़ेद स्टिक को इन स्टिक्स के नीचे आड़ा चिपका दीजिये.
10. अब पहले से उलटे क्रम में तीन आइसक्रीम स्टिक्स चिपका लीजिये.
11. इस प्रकार कुछ गोलाई लिए हुए बिल्ली का चेहरा तैयार हो जाएगा.
12. बिल्ली के चेहरे पर दो कांच की आँखें चिपका लीजिये.
13. अब बारी है बिल्ली की नाक और मुस्कुराता हुआ मुंह बनाने की.
14. इसके लिए पेंसिल से एक अर्धगोलाकार नाक बनाइये और इसे लाल रंग से रंग दीजिये.
15. काले स्केच पेन से बिल्ली का मुस्कुराता हुआ मुंह बनाइये.
16. अब बची बिल्ली की मूंछें बनाना. ये असली दिखें इसके लिए इन्हें ऊन से बनायेंगे.
17. काली ऊन से कुछ टुकड़े काट लीजिये और बिल्ली के चेहरे पर मूंछों की तरह चिपका दीजिये.
18. एक बहुत ही सुन्दर मुस्कुराती हुई बिल्ली आपकी टेबल पर बैठने के लिए तैयार है और ये आपके पेन-पेंसिल को भी संभाल कर रखेगी.
No comments