आखिर क्यों पिलाई काॅफी
आखिर क्यों पिलाई काॅफी ?
मुल्ला नसरूदीन ने अपने दोस्त को कहा, ’’ चला काॅफी पीने चलते हैं, पर पिलाओेगे तुम और वैसे भी 10 पैसे की एक काॅफी आती है।’’ मुल्ला के दोस्त ने कहा, ’’ नहीं तुम जाकर पीलो मैं बहुत व्यस्त हूं।’’ मुल्ला ने कहा, ’’ अगर मेरे पास ही पैसे होते तो मैं जाकर ही न पी लेता।’’ मुल्ला के दोस्त ने मुल्ला को एक रूपया दिया और कहा, जाओ और जाकर 10 कप काॅफी पियो।’’ मुल्ला अगले दिन अपने दोस्त के पास आया और उसे जोर से तमाचा जड़ दिया। मुल्ला के दोस्त ने कहा, ’’ अरे मैंने तो तुम्हें काॅफी पीने के लिए पैसे दिए और तुम हो कि मुझे ही पीट रहे हो।’’ मुल्ला ने कहा, ’’ तुम्हारी 10 काॅफी की वजह से मैं पूरी रात नहीं सो सका और तुम कह रहे हो कि मैं तुम्हें क्यों पीट रहा हूं।’’
No comments