सजा

 सजा


एक बार मुल्ला ने अपने बेटे को कुएं से एक जग पानी भर कर लाने को कहा। लड़के के जाने से पहले, मुल्ला अपने बेटे पर चिल्लाया और दो थप्पड़ मारे। उसे कहा, ध्यान रखना जग टूटना नहीं चाहिए। मुल्ला के दोस्त ने कहा, ’’ अभी तो आपके लड़के ने कुछ किया भी नहीं है, फिर आपने उसे थप्पड़ क्यों मारे।’’ मुल्ला ने कहा, ’’ बेहतर है पहले मारा जाए, नहीं तो काफी देर हो जाती। मुझे पता था कि वो जग गिरा देता और तोड़ देता। फिर उस समय मैं उसे मारता भी तो क्या बहुत देर हो चुकी होती।’’ 

No comments

Powered by Blogger.