रेलवे इंटरव्यू

 रेलवे इंटरव्यू 


मोहन रेलवे गार्ड की भर्ती में गया और रिटेन इक्जाम पास करके इंटरव्यू राउंड में पहुच गया .. 

 

इंटरव्यू के दिन वो तैयार होके पंहुचा . 

 

इंटरव्यूवर - मानलो तुम स्टेशन के गार्ड हो और तुम देखते हो की दो ट्रेने एक ही पटरी पर हैं और तेज़ी से एक दुसरे की ओर बढ़ी जा रही हैं … तुमको पता है की अगर कुछ नहीं किया गया तो एक तेज़ टक्कर हो जायेगी …ऐसी स्थिति में तुम क्या करोगे ? 

मोहन - मैं लाल झंडा लहराऊंगा .. 

इंटरव्यूवर - मानलो तुम्हारे पास लाल झंडा नहीं है. तब ?            

मोहन - नो प्रॉब्लम … मैं हमेशा लाल रंग की चड्डी पहनता हु … तो .. मैं उसे लहरा सकता हु .. समझ रहे हैं ना सर ? 

इंटरव्यूवर - पर रात का वक़्त हो तो ? 

मोहन - नो प्रॉब्लम … मैं हमेशा लाल और हरे रंग का जलने वाला टोर्च अपने पास रखता हूँ … तो .. मैं उसे जला दूंगा .. 

इंटरव्यूवर - अगर बारिश हो रही हो और टोर्च की सेल भींग गयी हो तो .  

मोहन - ऐसी स्थिति में सर .. .. मैं दौड़ के अपने भाई सोहन को बुला के लाऊंगा … 

इंटरव्यूवर - क्यू वो क्या कर लेगा ? 

मोहन - वो कर तो कुछ नहीं पायेगा …  

इंटरव्यूवर - तो? 

मोहन - मैं कहूँगा देख ले भाई देख ले !! ऐसा भयंकर ट्रेन एक्सीडेंट देखने का मौका फिर नहीं मिलेगा … 

 

इंटरव्यूवर खड़ा होकर - भाग यहाँ से !!!  

No comments

Powered by Blogger.