स्कूल का निरिक्षण - इंग्लिश विन्ग्लिश

 स्कूल का निरिक्षण - इंग्लिश विन्ग्लिश


एक सरकारी स्कूल का इंस्पेक्शन करने शिक्षा अधिकारी आये हुए थे . 

 

एक क्लास में गए और ब्लाक्बोर्ड पर लिखा “NATURE” (इसे नेचर पढ़ते हैं ) और बच्चो से पूछा - बच्चो क्या तुम लोग इससे पढ़ सकते हो !  

सारे के सारे बच्चो नो हाँथ खड़ा कर दिया - सर मैं ! सर मैं ! - कह के उठने लगे .  

शिक्षा अधिकारी को बहुत अच्छा लगा - वो बहुत इम्प्रेस हुए . एक बच्चे से पुछा, लड़के ने बोला - सर ये हैं नटूरे !  

शिक्षा अधिकारी भौचक्के हो गए और दुसरे लड़के से पूछा , फिर तीसरे , चौथे … सबने कहा - नटूरे ! 

शिक्षा अधिकारी गुस्सा के आग बबूला हो गए - मास्टर साहब ये क्या उल्टा सीधा पढ़ा रखा है !! ये सब नेचर को नटूरे बोल रहे हैं !!  

मास्टर साहब - अरे जनाब ! बच्चे है - मटूरे नहीं हुए हैं , जब मटूरे हो जायेंगे तब सीख जायेंगे !  

(मास्टर साहब MATURE मेच्योर को मटूरे कह रहे थे ) 

  

शिक्षा अधिकारी गुस्से से वहा से निकले और सीधे पहुच गए प्रिंसिपल साहब के ऑफिस में .  

  

“प्रिंसिपल साहब ! क्या पढाई हो रही है? बच्चे नेचर को नटूरे पढ़ते हैं और मास्टर साहब मेच्योर को मटूरे कह रहे हैं ” 

प्रिंसिपल साहब - “अरे जाने दे जनाब ! आपको क्यू परेशान होते हैं .. आप आराम से रेस्ट हाउस में जाए ! ये सब अपना फटुरे बिगाड़ रहे हैं - हमरा फटुरे नहीं !! “ 

(प्रिंसिपल साहब FUTURE फ्यूचर को फटुरे कह रहे थे ) 

  

शिक्षा अधिकारी जोर से चिल्लाये - “अगर ऊपर वालों का प्रेस्युरे नहीं होता तो मैं इस स्कूल को बंद करा देता ” 

(शिक्षा अधिकारी PRESSURE प्रेशर को प्रेस्युरे कह रहे थे )

No comments

Powered by Blogger.