मुल्ला की पहेली

 मुल्ला की पहेली


नसरूदीन के दोस्त कबीर ने उससे पहेली पूछी कि, ’’ एक ऐसा व्यक्ति है जो मेरे पिता जी का बेटा है, पर मेरा भाई नहीं है।’’ बताओ वह कौन है। मुल्ला ने कहा, ’’ 

मुझे नहीं पता,’’ 

मुल्ला के दोस्त कबीर ने कहा, ’’ मैं खुद।’’ 

अगले दिन मुल्ला अपने दूसरे दोस्तों के पास गया और उनसे यही पहेली पूछी कि, ’’ 

एक ऐसा व्यक्ति है जो मेरे पिता जी का बेटा है, पर मेरा भाई नहीं है, बताओ कौन’’ जब मुल्ला के दोस्त उत्तर नहीं दे पाए तो मुल्ला ने कहा, ’’ मेरा दोस्त कबीर।’’

No comments

Powered by Blogger.