मुल्ला गए इंटरव्यू देने

 मुल्ला गए इंटरव्यू देने


एक बार मुल्ला नसरूदीन ने जाॅब के लिए अप्लाई किया, अपनी क्वालीफिकेशन के बारे में मुल्ला ने खूब बढ़ाचढ़ाकर लिखा। मुल्ला ने लिखा, ’’ मैंने यूनिवर्सिटी टाॅप किया है, मुझे नेशनल बैंक का वाईंस-प्रेसिडेंट बनने के लिए भी कहा गया था, मैंने मना कर दिया, क्योंकि मुझे पैसे से इतना प्यार नहीं है। मैं सच्चा इंसान हूं, मुझमें लालच बिलकुल भी नहीं है। मुझे सैलेरी की बिलकुल चिंता नहीं है। आप मुझे जो भी देंगे मैं रख लूंगा और मुझे काम करना बहुत पसंद है। इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने कहा, ’’ तुममें इतनी सारी खासियत हैं, पर कोई एक बुराई भी तो अपने बारे में बताओ। मुल्ला ने कहा, ’’ मैं झूठ बहुत बोलता हूं।’’ 

No comments

Powered by Blogger.