रेस्टोरेंट में - डीप फ्राइड

 रेस्टोरेंट में - डीप फ्राइड


एक चाइनिज जिसे हिंदी या इंग्लिश ठीक से नहीं आती थी इंडिया आया और एक रेस्टोरेंट में गया .  

वेटर मेनू ले के आया और उसे दिया .  

  

उसने मेनू देखा और एक नाम के उंगली रख के बोला - “दिस … दिस … डीप फ्राइड … डीप फ्राइड … फ़ास्ट “ 

  

वेटर ने सर खुजाया और बोला - “सर कुछ और आर्डर करे … ये हम नहीं दे सकते “ 

  

चाइनिज - “नो … दिस .. दिस .. डीप फ्राइड … डीप फ्राइड …” 

  

वेटर - “सॉरी … कुछ और आर्डर करे “ 

  

चाइनिज - “यु इंडियन !! ओनली दिस … फ़ास्ट फ़ास्ट …” 

  

कुछ देर से चल रहे इस सिलसिले को देख कर रेस्टोरेंट का मेनेजर आ गया और वेटर से बोला - “अरे क्या बहस करते हो .. दे दो ना जो मांग रहा हैं “ 

वेटर बोला - “मेनेजर सर ! वो मेनू के नीचे लिखे आपके नाम पर ऊँगली रख के मांग रहा है - डीप फ्राइड - बोले तो दे दू ? “ 

No comments

Powered by Blogger.