हिम्मत

 हिम्मत


मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र साथ में पिकनिक मनाने वाटरफाल पर गए . वाटरफाल का पानी बहुत ठंडा था .  

  

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल से कहा - मेरे छात्र बहुत हिम्मती हैं .  

  

 इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा - कैसे ? सिद्ध करो .. 

 

 मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कुछ छात्रो को बुलाया और आदेश दिया - जल्दी से ठन्डे पानी में जम्प लगाओ .  

  

छात्रो ने आव देखा ना ताव और कूद गए …  

  

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल से कहा - देखा !! कितने हिम्मती हैं ! 

  

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा - बस इतनी सी बात ! मैं दिखता हूँ मेरे छात्र कितने हिम्मती हैं ..  

 

 इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कुछ इंजीनियरिंग के छात्रो को बुलाया और आदेश दिया - जल्दी से ठन्डे पानी में जम्प लगाओ .  

  

इंजीनियरिंग के छात्रो ने कहा - पगला गए हो बढ़उ !! इतने ठन्डे पानी में जम्प करे !! चल हट !!  

  

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा - देखा कितने हिम्मती हैं !!!  

No comments

Powered by Blogger.